फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: 'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तभी पहनूंगी चप्पल', कांग्रेस कार्यकर्ता ने खाई अनोखी कसम

Wed, 04 Dec 2024 04:53 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress: राहुल गांधी आज जब दिल्ली से संभल के लिए निकले थे, उनका काफिला दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया गया। इस दौरान भारी संख्या में आसपास के लोग राहुल गांधी का समर्थन करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए। ऐसे लोगों में पंडित रेखा शर्मा भी थीं जो अलीगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने चप्पलें नहीं पहन रखी थीं
विज्ञापन
राहुल गांधी से बातचीत करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी आज जब दिल्ली से संभल के लिए निकले थे, उनका काफिला दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया गया। इस दौरान भारी संख्या में आसपास के लोग राहुल गांधी का समर्थन करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए। ऐसे लोगों में पंडित रेखा शर्मा भी थीं जो अलीगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने चप्पलें नहीं पहन रखी थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह कसम खाई है कि जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तभी वे चप्पल पहनेंगी। 
विज्ञापन


उनका इंतजार कुछ लंबा हो सकता है। लेकिन उनका जज्बा यह बता रहा था कि राहुल गांधी का करिश्मा उनके समर्थकों-कार्यकर्ताओं के बीच पूरी तरह बरकरार है। रेखा शर्मा ने कहा कि यदि राहुल गांधी संभल जाकर पीड़ितों से मिलना चाहते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सरकार को उन्हें जाने देना चाहिए। 

नसीमा बानो ने कहा कि कांग्रेस ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। आज भी जब संभल की घटना पर कोई कुछ बोलने से बच रहा है, राहुल गांधी खुलकर उनकी आवाज बन रहे हैं। उन्होंने वही काम किया है जो एक बड़े नेता को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वही नेता और वही पार्टी सबसे अच्छी होती है जो सबको साथ में लेकर चलती है। उनके अनुसार, आज कांग्रेस यही काम कर रही है। 
विज्ञापन


मेरठ के पवन शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी आज युवाओं की आवाज बन रहे हैं। वे रोजगार और संविधान की बात कर रहे हैं। यही मुद्दे हैं आज जिनकी देश में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने इन मुद्दों को चर्चा में ला दिया है। केंद्र सरकार का कामकाज अपनी जगह है, लेकिन जिस तरह महंगाई बढ़ने से आम आदमी परेशान है, उससे हर हालत में छुटकारा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें