फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: हवाई यात्रा महंगा होने का मुद्दा राघव चड्ढा ने उठाया, बोले, प्लेन से ट्रेन पर लौटने को मजबूर हुए लोग

Wed, 04 Dec 2024 04:53 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने संसद में भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पर चर्चा करते हुए कहा कि सिर्फ एक साल के भीतर हवाई यात्रा के किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ा है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @raghav_chadhafan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने हवाई यात्रा महंगा होने का मामला संसद में उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम  लोगों को भी हवाई यात्रा कराने लायक सिस्टम बनाने का दावा किया था, लेकिन हवाई टिकटों की महंगाई से आम आदमी अब प्लेन छोड़कर ट्रेन से यात्रा करने में सफर करने के लिए मजबूर हो गया है। 
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने संसद में भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पर चर्चा करते हुए कहा कि सिर्फ एक साल के भीतर हवाई यात्रा के किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ा है। दिल्ली से मुंबई और पटना जैसे सामान्य रूट्स पर टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। सरकार देश में टूरिज्म का विकास करने की बात कहती है, लेकिन इस तरह की महंगाई से लोग हवाई यात्राओं से दूर हो रहे हैं। इसका सीधा असर टूरिज्म सेक्टर पर पड़ेगा। 

चड्ढा ने कहा कि देश के एयरपोर्ट्स की हालत बस अड्डों से भी बदतर हो गई है। लंबी लाइनों, भीड़भाड़, और खराब प्रबंधन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा को लग्जरी ट्रेवल बनाने की बजाय आम यात्री के लिए सुलभ बनाना है। एयरपोर्ट्स पर महंगे खानपान का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट्स पर पानी की बोतल 100 रुपए की मिल रही है। एक कप चाय के लिए भी 200-250 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। क्या सरकार एयरपोर्ट्स पर सस्ते और उचित मूल्य की कैंटीन शुरू नहीं कर सकती?
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें