फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसनसोल हिंसा के बाद इस्तीफा देना चाहते थे बाबुल सुप्रियो, PM मोदी ने ऐसा करने से रोका

Wed, 04 Apr 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कोलकाता
विज्ञापन
babul supriyo
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और आसनसोल के भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि अपने संसदीय क्षेत्र में हिंसा के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास लेने की पेशकश की थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। 

विज्ञापन


बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कहा था। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में प्रेरणा एवं समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जताया। 

बता दें कि पिछले हफ्ते रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के रानीगंज में हिंसा भड़क गई थी, जिसकी आंच आसनसोल तक पहुंची। हिंसा की स्थिति को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया था। इस दौरान जब स्थिति का जायजा लेने बाबुल सुप्रियो वहां जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था। उस दौरान पुलिस के साथ उनकी कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन


बाबुल सुप्रियो का दावा है कि इस मामले में उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं। वहीं, उन्होंने भी पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस द्वारा साफ नहीं किया जा सका कि प्राथमिकी दर्ज हुई है या नहीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें