फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणेः बैंक लॉकर से 10 करोड़ रुपये बरामद

Wed, 14 Dec 2016 10:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : income tax
विज्ञापन
इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापे की कार्रवाई कर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लॉकर से 10 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इनकम टैक्स विभाग की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन


इनकम टैक्स अधिकारियों ने पुणे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की पार्वती ब्रांच के पांच लॉकरों को अब तक खुलवाया है। अधिकारी काला धन इकट्ठा करने को लेकर बैंक अधिकारियों की संलिप्तता की जांच कर रहे हैं। 

लॉकरों के मालिकों की धरपकड़ के लिए छानबीन चल रही है। विभाग ने बैंक अधिकारियों से जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। 

इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि देश भर में कैश स्कैम के 36 मामलों 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित आय का पता चला है। 

विभाग के मुताबिक 9 नवंबर से कर्नाटक और गोवा में अब तक 29.86 करोड़ रुपये कैश, 41.6 किलोग्राम सोना-चांदी, और 14 किलोग्राम गहना जब्त किया गया है। 

पकड़े गए कुल कैश में 20.22 करोड़ रुपये 2000 के नए नोटों में मिले हैं। कर्नाटक में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने उत्तरी बेंगलुरु के यशवंतपुरा अपार्टमेंट में रेड मारकर 2.89 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए कैश में 2.25 करोड़ रुपये 2000 के नए नोटों की शक्ल में था। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। 

सीआईएसएफ के डीजी ओपी सिंह ने बताया कि नोटबंदी के बाद से विभिन्न एयरपोर्ट्स से 70 करोड़ रुपये का कैश और 170 किलो सोना जब्त किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें