तमिलनाडु में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री विजया भास्कर के यहां इनकम टैक्स (आईटी) विभाग ने मारा छापा। यह छापेमारी स्वास्थ्य मंत्री के पुडुकोट्टई में घर पर की गई। वहीं, चेन्नई में बुधवार सुबह को आईटी विभाग ने कलीसुवरी रिफाइनरी ऑयल प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापेमारी की। न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक, मदुरई, दिंदुगल और वेल्लोर में भी छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद से जुड़े बेनामी संपत्ति मामले में मंगलवार को आईटी विभाग ने दिल्ली और गुरुग्राम में 22 जगहों पर छापेमारी की थी।
इसके अलावा मंगलवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के चेन्नई और कराईकुड़ी के घर में छापेमारी की थी।
सीबीआई ने चिदंबरम के यहां छापेमारी यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहते विदेशी निवेश प्रोमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) की ग्रांट की मंजूरी के संबंध में की थी।
Tamil Nadu: IT raid at TN health minister Vijaya Bhaskar's residence in Pudukkottai
— ANI (@ANI_news) May 17, 2017
IT raid at Kaleesuwari Refinery Oil Private Limited in Chennai, raids also underway in Madurai,Dindugal and Vellore
— ANI (@ANI_news) May 17, 2017