फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी फिल्म 'सैराट' का अजब फैन, 10 हजार खर्च कर 105 बार देखी मूवी 

Mon, 22 Aug 2016 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सैराट
विज्ञापन
मराठी फिल्म 'सैराट' ने राज्य और देशभर में दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। फिर भी इसके प्रशंसकों में जितने खास पुणे के 36 वर्षीय हनुमंत लोंढ़े हैं वैसा शायद ही कोई और होगा। अंग्रेजी अखबार 'पुणे मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्ड्री में काम करने वाले हनुमंत 'लक्ष्मी' थियेटर में यह फिल्म 105 बार देख चुके हैं। यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई थी। पिछले हफ्ते थियेटर ने इस खास फैन को सम्मानित भी किया। 
विज्ञापन


यह फिल्म कैसे हनुमंत के दिल को छू गई, इस पर वह बताते हैं, 'करीब दस साल पहले मैं भी अपनी गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। हम दोनों अलग-अलग जातियों से थे। सैराट फिल्म में हॉनर किलिंग और अंतरजातीय विवाह को जिस तरह से दिखाया गया है, मुझे वो बहुत पसंद आया। मैं पारिवारिक दबावों के चलते अपनी प्रेमिका से शादी नहीं कर सका और बाद में किसी और लड़की से शादी कर ली। मैंने पहले यह फिल्म चार बार देखी, मुझे रिंकू राजगुरु की अदाकारी बहुत पसंद आई। इसके बाद मैंने फैसला किया कि जब तक यह फिल्म थियेटर में रहेगी, मैं देखता रहूंगा।'
विज्ञापन

कुल 10 हजार रुपए खर्च हो गए

सेराट
लोंढ़े उस्मानाबाद जिले के एक गांव का रहने वाला है। वह अभी नौकरी के लिए पुणे में रह रहा है। रोजाना 300 रुपए कमाने वाले लोंढ़े ने एक टिकट पर 100 रुपए खर्च कर देता था। काम खत्म करने के बाद वह तीन बजे या 6 बजे वाला शो देखने जाता था। 

लोंढ़े का कहना है, 'मैंने रोजाना मूवी देखने जाना शुरू कर दिया। मेरी अपनी पत्नी के साथ कहासुनी भी हुई और लॉन्ड्री मालिक भी मुझ पर चिल्लाया। मेरी आमदनी के हिसाब से मूवी टिकट का जुगाड़ करना कठिन था। चार बार तो मैंने टिकट ब्लैक में खरीदे और 150 से 250 रुपए तक दिए। मैं अब तक फिल्म पर करीब 10 हजार रुपए खर्च कर चुका हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें