फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I-PAC Raids Row: ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, सीएम ममता पर जांच में बाधा डालने का आरोप

Wed, 14 Jan 2026 05:29 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में ईडी द्वारा आई-पैक कार्यालय और प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी से शुरू हुए विवाद में कानूनी टकराव बढ़ता ही जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कल यानी गुरुवार को इस मामले में सुनवाई करने वाली है। ईडी ने सीएम ममता बनर्जी पर छापेमारी में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की आई-पैक कार्यालय पर छापेमारी के मामले ने राज्य के साथ-साथ देशभर की सियासत में गर्माहट तेज कर दी है। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज हुआ तो यह मामला बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद अब यह खबर सामने आ रही है कि सर्वोच्च न्यायालय गुरुवार को प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) की याचिका पर सुनवाई कर सकता है। ईडी की तरफ से दायर इस याचिका में पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने आई-पैक कार्यालय और उसके डायरेक्टर प्रतिक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी में हस्तक्षेप किया और जांच में बाधा डाली।

विज्ञापन


ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि छापेमारी के समय सीएम ममता बनर्जी खुद वहां आईं और फिर कथित तौर पर महत्वपूर्ण दस्तावेज के फाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ ले गईं। एजेंसी का कहना है कि इससे अधिकारियों पर डर का माहौल बन गया और केंद्रीय जांच एजेंसी की स्वतंत्रता प्रभावित हुई।

ये भी पढ़ें:- Bengal ED Raids Row: कलकत्ता हाईकोर्ट ने की TMC की याचिका निस्तारित, अदालत से बोली ईडी- कुछ भी जब्त नहीं किया
विज्ञापन


कोलकाता हाईकोर्ट में भी दायर की थी याचिका

इससे पहले 9 जनवरी को ईडी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जिसमें सीबीआई जांच की मांग की गई थी। ईडी का दावा है कि ममता बनर्जी ने पुलिस की मदद से छापेमारी में एजेंसी की कब्जे में मौजूद संवेदनशील दस्तावेज अपने पास ले लिए। हाईकोर्ट ने इस याचिका की सुनवाई स्थगित कर दी और टीएमसी की एक याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपने डेटा की सुरक्षा मांगी थी।

अब समझिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला 8 जनवरी का है, जब ईडी ने कथित करोड़ों रुपये के कोल-पाइफरज स्कैम की जांच के तहत आई-पैक और प्रतिक जैन के घर पर सर्च ऑपरेशन किया। इस दौरान ममता बनर्जी आई-पैक कार्यालय पहुंचीं, ईडी अधिकारियों का सामना किया और कथित तौर पर दस्तावेज ले गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बसंत में सस्ती उड़ान का मौका: दो एयरलाइन लाईं यात्रियों के लिए खास सेल, घरेलू-विदेशी उड़ानों पर मिलेगी इतनी छूट

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसी ने अतिक्रमण किया, जिसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि दूसरी ओर टीएमसी ने ईडी के बाधा डालने के आरोपों को खारिज किया। साथ ही कहा कि ईडी का आई-पैक पर कार्रवाई का असली मकसद पार्टी के चुनावी रणनीति दस्तावेज हासिल करना था, न कि किसी निष्पक्ष जांच को आगे बढ़ाना।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें