फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद लोक गायक गीता रबारी ने उनके लिए लिखा गीत गाया

Mon, 08 Jul 2019 03:08 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लोक गायक गीता रबारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात की लोक गायक गीता रबारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि वह पहली बार उनसे बचपन में मिली थीं। रबारी ने बताया कि उन्होंने उस वक्त स्कूल में गाना गया था, जहां प्रधानमंत्री ने उन्हें इनाम में 250 रुपये दिए थे और अभ्यास करते रहने को कहा था। 

विज्ञापन





रबारी का कहना है कि वह मलधारी समुदाय से हैं, ये लोग जंगल में रहते हैं। रबारी के पिता को 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' का पोस्ट कार्ड मिला था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें स्कूल भेजा। रबारी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक गाना लिखा है। उन्होंने ये गाना गाकर भी सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रबारी के प्रधानमंत्री के लिए लिखे गाने को 25 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। उनका कहना है कि ये गीत उन्होंने 2017 में लिखा था। रबारी ने कक्षा पांच से गीत गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने संगीत की शिक्षा नहीं ली है और अपनी बुलंद आवाज से ही आज गुजरात में एक अलग पहचान बनाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें