फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTR Drug Addict: 'मैं तंबाकू नहीं खाता, सीएम के बेटे केटीआर लेते हैं ड्रग्स', भाजपा नेता बंडी संजय का पलटवार

Wed, 07 Dec 2022 03:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बंडी संजय ने कहा, 'मैं तंबाकू नहीं खाता हूं, यह साबित करने के लिए मैं अपने खून की जांच कराने को तैयार हूं। क्या केटीआर में इतना साहस है कि वे ड्रग्स नहीं लेते हैं, यह साबित करने के लिए खून व बालों की जांच का नमूना दें।

विज्ञापन
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय का मंत्री केटीआर पर प्रत्यारोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस व विपक्षी भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का नया खेल शुरू हो गया है। तेलंगाना के शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव (KTR) सीएम के आरोप पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय ने पलटवार किया है। बंडी ने कहा- केटीआर का यह आरोप झूठा है कि मैं तंबाकू खाता हूं, बल्कि केटीआर खुद ड्रग्स के आदी हैं।' केटीआर तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव के पुत्र हैं।

विज्ञापन


बंडी संजय ने कहा कि मैं तंबाकू नहीं खाता हूं, यह साबित करने के लिए मैं अपने खून की जांच कराने को तैयार हूं। क्या केटीआर में इतना साहस है कि वे ड्रग्स नहीं लेते हैं, यह साबित करने के लिए खून व बालों की जांच का नमूना दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें