फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में नहीं आना चाहती गुरमेहर कौर, कहा- ABVP सिर्फ दहाड़ने वाला शेर

Thu, 02 Mar 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
गुरमेहर कौर
विज्ञापन
रामजस कालेज में विवाद के बाद सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के खिलाफ अपने फेसबुक पोस्ट से इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी गुरमेहर कौर ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में गुरमेहर कौर ने कहा कि वह इस मामले में हो रही राजनीति से काफी दुखी हैं। गुरमेहर ने कहा, 'मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मेरा राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।'

गुरमेहर ने कहा, 'मैंने सिर्फ अपना विचार प्रकट किया और मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह मुद्दा ऐसा रंग ले लेगा। मैं काफी बुरे टाइम से गुजरी हूं। मैं अभी बात करने के अवस्था में नहीं हूं, और अब मैं इससे ज्यादा नहीं झेल सकती।' गुरमेहर ने आगे कहा कि वो दिल्ली से जालंधर और विवाद होने से बचने और थोड़ा आराम करने आईं थी, लेकिन मीडिया यहां भी उनका पीठा नहीं छोड़ रही है। मैं न तो कहीं बाहर जा सकती और न हीं कोई अंदर आ पा रहा है।
विज्ञापन


ABVP सिर्फ दहाड़ने वाला शेर
गुरमेहर ने एबीवीपी को महज दहाड़ने वाला शेर बताते हुए कहा कि वह एबीवीपी से अपनी लड़ाई को अब और आगे नहीं बढ़ाएंगी। गुरमेहर ने कहा, 'अच्छा रहेगा कि अगर मुझे अकेला छोड़ दिया जाए तो क्योंकि न तो मैं ही न ही मेरी फैमली इस मुद्दे पर कोई बात करना चाहती है।'

इसके पहले दिल्ली छोड़कर जालंधर गई गुरमेहर ने अपने आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया, उनका धन्यवाद। अब मैं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं। इसलिए दोबारा अपने इंस्टीट्यूट पढ़ने के लिए चली जाऊंगी। यह कहकर वह दोबारा आवास के भीतर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें