फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने पूजा के लिए ताजियों का समय बदला: योगी आदित्यनाथ

Thu, 16 May 2019 02:48 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
योगी आदित्यानाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प. बंगाल के बारासात में कहा कि ममता बनर्जी को राम नाम से चिढ़ है। ममता ने जब मोहर्रम के चलते दुर्गा पूजा पर रोक लगाई तो यहां के हाईकोर्ट ने कहा कि जैसा यूपी में हुआ, वैसे ही यहां भी कार्यक्रम संपन्न कराओ। मैंने तो यूपी में पूजा का समय नहीं बदला, लेकिन मोहर्रम-ताजिया के जुलूस का समय बदलवा दिया था। योगी ने कहा, भाजपा अध्यक्ष के रोड शो में जो बवाल हुआ, उसने तृणमूल कांग्रेस की एक्सपायरी डेट लिख दी। 

विज्ञापन


वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा- प. बंगाल में संविधान के साथ खिलवाड़ हुआ। वहां अराजकता है। संवैधानिक संस्था होने के नाते चुनाव आयोग को ऐसा कदम उठाना पड़ा।

भाजपा गुंडे लाई, आयोग निष्पक्ष नहीं केंद्रीय बल भी मिले हुएः तृणमूल

तृणमूल ने चुनाव आयोग को सौंपे वीडियो और फोटो
तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर कोलकाता हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अमित शाह बाहर से गुंडे लेकर आए थे। भाजपा वालों ने पथराव किया व ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा भी तोड़ी। ब्रायन ने सुरक्षा बलों व चुनाव आयोग पर भी निष्पक्षता से काम न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ब्रायन ने कहा, ईश्वरचंद्र विद्यासागर कॉलेज के विद्यार्थी लोकतांत्रिक ढंग से काले झंडे दिखा रहे थे। भाजपा के लोगों ने निहत्थे छात्रों पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ और उपद्रव किया। हमें लोगों ने 44 वीडियो भेजे हैं। उन्होंने तीन वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिनके रास्ते पर पूरा बंगाल चलता है, भाजपा ने उन ईश्वरचंद्र विद्यासागर का अपमान किया। हमारे पास इस बात के भी सुबूत हैं कि केंद्रीय सुरक्षा बल भी भाजपा से मिल गए हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग को वीडियो व फोटो सौंपकर भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो

कांग्रेस का शाह पर हमला
लोग तो आपसे जान बचाकर भाग रहे...
मंगलवार को भाजपा ने कहा, शो अच्छे से हुआ। बुधवार को जान का खतरा बता रहे शाहः खेड़ा
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बंगाल के रोड शो से जान बचाकर आने के बयान पर कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, यहां लोग आपसे जानकर बचाकर घूम रहे हैं। जब आप चले जाते हैं तो लोग कहते हैं कि चलो जान बची। खेड़ा ने कहा, बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार शाम कहा, रोड शो अच्छे से सम्पन्न हुआ। बुधवार को शाह कह रहे हैं कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर आए हैं। खेड़ा ने कहा, शाह ने एक चुटकुला सुनाया कि चुनाव आयोग आंखें मूंदकर बैठा है। यही तो लगातार हम कहते आ रहे हैं, वे आज ऐसा कैसे कह रहे हैं?


विवादों में रहे हैं एडीजी राजीव कुमार
पश्चिम बंगाल के एडीजी (सीआईडी) पद से हटाए गए राजीव कुमार पहले भी केंद्र और राज्य के बीच झगड़े की बनने की वजह से विवाद में रह चुके हैं। शारदा चिटफंड घोटाले की जांच को प्रभावित करने के आरोप में सीबीआई 1989 बैच के आईपीएस और कोलकाता के तत्कालीन कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंची सीबीआई टीम को स्थानीय पुलिस ने न केवल हिरासत में ले लिया बल्कि कुमार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई थीं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कुमार को पद से हटाना पड़ा। मूलतः उत्तर प्रदेश के चंदौसी के निवासी राजीव कुमार को इसी विवाद के बाद एडीजी (सीआईडी) पद पर भेजा गया था। 
विज्ञापन


जिन ईश्वरचंद्र के नाम पर गरमाई सियासत, उन्होंने अंग्रेजों से लड़कर हासिल किया था विधवा पुनर्विवाह एक्ट
विधवाओं को नारकीय जीवन से विद्यासागर ने दिलाई थी आजादी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें