फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए एक दिन के बैन का फैसला स्थगित

Mon, 07 Nov 2016 10:39 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/ दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एनडीटीवी इंडिया पर एक दिन के बैन लगाने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया है। पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सोमवार शाम इस बात की जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को प्रतिबंध के खिलाफ चैनल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में चैनल ने कहा है कि याचिका में इस आदेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन


सूचना में एनडीटीवी ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उसके हिंदी चैनल एनडीटीवी इंडिया पर नौ नवंबर की रात 12.01 से लेकर 10 नवंबर, 2016 की रात 12.01 तक, एक दिन के प्रसारण या पुन: प्रसारण पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। कंपनी की ओर से कहा गया है, एनडीटीवी लिमिटेड और अन्य ने इस आदेश के खिलाफ माननीय सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है, इसके साथ ही आदेश की संवैधानिक वैधता तथा उस कानून के प्रावधानों को चुनौती दी है जिसके तहत इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें