कोरोना संक्रमण को कवर करने वाले पत्रकारों पर इसके असर की जानकारियां सामने आने के बाद बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया को दिशा निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को कवर करने के दौरान पत्रकारों को अपनी सुरक्षा को भी सुनिश्चित करनी चाहिए।
हालांकि उत्तर प्रदेश कर्नाटक और दिल्ली की सरकार ने मीडियाकर्मियों के लिए कोरोना परीक्षण की व्यवस्था की है। जबकि इससे पहले ही चेन्नई में एक तमिल समाचार टीवी के कुछ पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
इसके अलावा मुंबई में 171 मीडियाकर्मियों के कोरोना परीक्षण के नतीजों में 53 में कोरोना के लक्षण पाए गए। इसके बाद ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुंबई की घटना पर गहरी संवेदशीलता जाहिर की थी। इसके बाद ही बुधवार को सभी समाचार पत्रों और मीडिया प्रतिष्ठानों को एडवाइजरी जारी कर एहतियात बरतते हुए रिपोर्टिंग करने की सलाह जारी की गई।