फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: सीएम बीरेन सिंह ने की हिंसा खत्म करने की अपील, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया यह संदेश

Tue, 15 Aug 2023 05:15 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

Manipur: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को राज्य के लोगों से हिंसा खत्म करने और पहले की तरह शांतिपूर्वक साथ रहने की अपील की।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र ध्वज फहराते एन.बीरेन सिंह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को राज्य के लोगों से हिंसा खत्म करने और पहले की तरह शांतिपूर्वक साथ रहने की अपील की। उन्होंने हिंसाग्रस्त राज्य के लोगों से शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं आपको 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। मैं राज्य के लोगों को शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने का संदेश देता हूं। मैं सभी से हिंसा खत्म करने और पहले की तरह शांतिपूर्ण तरीके से साथ रहने की अपील करता हूं।' स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय ध्वज एकता, विविधता और प्रत्येक नागरिक के बेहतर भविष्य के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मणिपुर में तीन मई से कुकी और मैतई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष चल रहा है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने लिखा, 'अत्यंत गर्व और गरिमा के साथ, मैंने अपने सचिवालय में 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा फहराया। आज, जब हम गर्व के साथ अपने राष्ट्र के ध्वज को फहराते हैं, तो हम स्वतंत्रता की भावना का सम्मान करते हैं जो हमारी रगों में बहती है। यह ध्वज एकता, विविधता और प्रत्येक नागरिक के बेहतर भविष्य के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक हो। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!'
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए मंगलवार को हिंसाग्रस्त मणिपुर में शांति की अपील करते हुए कहा कि देशभर के लोग पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा, 'पूरा देश मणिपुर के लोगों के साथ खड़ा है। सभी विवादों को हल करने का एकमात्र तरीका शांति है। केंद्र और मणिपुर सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि राज्य में जल्द से जल्द शांति लौटे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें