फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की कश्मीर टॉपर की तारीफ, मिला ये जवाब

Mon, 01 Jan 2018 07:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कश्मीर प्रशासनिक सेवा के टॉपर अंजुम बशीर खान खट्टक - फोटो : ANI
विज्ञापन

कश्मीर प्रशासनिक सेवा के टॉपर अंजुम बशीर खान खट्टक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को को मन की बात प्रोग्राम में जिक्र करने के लिए धन्यवाद कहा है। कश्मीरी शख्स अंजुम बशीर ने कहा कि मैं पीएम का आभारी हूं। उनके जरिए मेरे नाम का जिक्र करने से मुझे समाज के विकास के लिए काम करने को बहुत प्रेरणा मिलेगी। जब मुझे मालूम चला कि पीएम मोदी ने मन की बात प्रोग्राम में मेरा नाम लिया है, तो मुझे इस पर विश्वास नही हो रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुस्लिम महिलाओं को एक और तोहफा, जानिए PM मोदी के मन की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन

 



गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 दिसंबर) को प्रसारित किए गए मन की बात प्रोग्राम में कश्मीर प्रशासनिक सेवा के टॉपर अंजुम बशीर खान खट्टक का जिक्र किया था। साथ ही पीएम ने खट्टक की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने आतंकवाद और घृणा के दंश से बाहर निकल कर प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में टॉप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें