फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: हाइड्रो-पावर प्लांट हादसे में कंपनी के अधिकारियों और ठेकेदारों पर FIR, पांच मजदूरों हुई थी मौत

Sun, 07 Sep 2025 10:27 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महीसागर
विज्ञापन
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के महिसागर जिले में अजंता हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर कंपनी के अधिकारियों और ठेकेदारों पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, बीते गुरुवार को प्लांट के कुएं में कार्य के दौरान अचानक मही नदी का पानी घुस आया था, जिसमें पांच मजदूर डूब गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 50 घंटे की तलाश के बाद सभी शव शनिवार शाम बरामद किए गए। हादसे के वक्त 15 मजदूर कुएं में उतरे थे, जिनमें से 10 बाहर निकल आए जबकि बाकी पांच लापता हो गए।

महिसागर के डिप्टी एसपी कमलेश वसावा ने बताया कि अजंता एनर्जी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेकेदारों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु) और 125 (1) (लापरवाह कृत्य से जीवन संकट) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


वहीं, महिसागर के कलेक्टर अर्पित सागर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट कडाना डैम पर एमओयू के तहत चल रहा था। अजंता एनर्जी के मालिक जयसुख पटेल पहले से ही मोरबी पुल हादसे (2022) के मुख्य आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है और कहा है कि जरूरत पड़ने पर और धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें