फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति धोखे से ले गया था पाकिस्तान, सुषमा की मदद से देश लौटकर सुनाई आपबीती

Thu, 01 Mar 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मदी बेगम ( पाकिस्तान से रेस्क्यू की गई युवती) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तानी युवक के धोखे का शिकार होकर पाकिस्तान पहुंची भारतीय बेटी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से देश लौट आई है। पाकिस्तान से रेस्क्यू की गई यह युवती हैदराबाद की रहने वाली है। युवती का नाम मोहम्मदी बेगम (45) है, जो बुधवार की रात को हैदराबाद में अपने माता- पिता से मिलकर काफी भावुक थी।

विज्ञापन


पाक से वापस लौटी मोहम्मदी बेगम ने गुरुवार को बताया, 'मैं करीब 10 साल पहले अपने पति के साथ पाकिस्तान गई थी। वह मेरे साथ काफी मारपीट करते थे। अपने परिवार के पास लौटकर मैं बहुत खुश हूं। आज का दिन मुझे ईद की तरह लग रहा है।  मोहम्मदी बेगम के माता- पिता ने अपनी बेटी की देश वापसी के लिए विदेश मंत्री को धन्यवाद किया है। 
 



बता दें कि प्रताड़ित युवती के परिवारजनों ने गुरुवार (14 दिसंबर) को विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सुषमा स्वराज ने महिला के लिए टिकट बाधा में मदद करने का भरोसा दिया था। पाकिस्तानी युवक ने खुद को ओमान का निवासी होने का दावा कर महिला से शादी करके उसे अपने देश ले गया था। जहां उसने महिला को प्रताड़ित किया और माता-पिता से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोहम्मदी बेगम मूलतः हैदराबाद के यकुतपुरा से है। महिला के पिता मोहम्मद अकबर ने बताया कि उनकी बेटी को पिछले 21 सालों से अपने परिवार से मिलने के लिए अनुमति नहीं दी गई। इसीलिए उन्होंने सुषमा स्वराज से वीजा सुविधा मुहैया कराने की अपील की थी। जिसके बाद सुषमा के निर्देश के बाद नवंबर में पाकिस्तान ने महिला को भारत आने के लिए 30 दिनों का वीजा दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि मोहम्मदी बेगम की शादी 1966 में पाकिस्तानी युवक मोहम्मद यूनुस से फोन पर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें