डॉक्टरों ने बताया कि सैलून में महिला के सिर की मसाज की गई, इसके बाद उसके बालों को धोने के लिए जैसे ही अपनी गर्दन को पीछे झुकाया तो उसके मस्तिष्क की नस दब गईं जिससे रक्त आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा स्ट्रोक आ गया।
हैदराबाद में एक महिला को ब्यूटी पार्लर जाना महंगा पड़ गया। सैलून में महिला बाल धुलवाते वक्त ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गई। सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मेडिकल की भाषा में इसे "ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम" कहते हैं।
विज्ञापन
मस्तिष्क की नस दब गईं और आ गया स्ट्रोक
खबरों के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 50 साल है, इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सैलून में महिला के सिर की मसाज की गई, इसके बाद उसके बालों को धोने के लिए जैसे ही अपनी गर्दन को पीछे झुकाया तो उसके मस्तिष्क की नस दब गईं जिससे रक्त आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा स्ट्रोक आ गया।
1993 के दौरान अमेरिका में ब्यूटी सैलून में बाल धोने के बाद करीब पांच महिलाओं को मस्तिष्क से जुड़ी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उनको चक्कर आना, संतुलन में दिक्कत और चेहरे सुन्न जैसी समस्याएं हुई थीं। जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि पांच में से चार महिलाओं को स्ट्रोक हुआ था। तब इस स्ट्रोक को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में डॉ माइकल वेनट्राब द्वारा ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम नाम दिया था।
विज्ञापन
मालिश करने वाला गर्दन और सिर को जोर से दबाता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि मैंने कई वर्षों में ऐसे कई मामलों को देखा है और ऐसा तब होता जब मालिश करने वाला गर्दन और सिर को जोर से दबाता है, कभी-कभी चटकने की आवाज पैदा करने के लिए गर्दन को मोड़ भी देता है। जिससे नसों में समस्या पैदा हो जाती है। इस स्ट्रोक के आने के बाद कई रोगियों को जीवनभर दवा पर निर्भर रहना पड़ता है।