फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का नाम रखने को लेकर दंपति में ठनी, पत्नी ने दे दी जान

Fri, 23 Dec 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पति पत्नी के बीच छोटे-छोटे झगड़े भी कई बार खतरनाक अंजाम तक पहुंच जाते हैं। हैदराबाद में ऐसे ही एक झगड़े में बेटे का नाम रखने को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया जिसे बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हैदराबाद के शालिवहाना नगर के अनुश्री अपार्टमेंट में पदमिनी अपने पति रामनाथ रामनाथ के साथ रहती थी। रामनाथ एक निजी कंपनी में काम करता है। बताया जाता है कि सालभर पहले दोनों के एक बेटा हुआ था। जिसका नाम रखने को लेकर दोनों में लगातार झगड़ा होता रहता था। 

पुलिस के अनुसार जो नाम पदमिनी रखना चाहती थी वो रामनाथ को पसंद नहीं था इसी को लेकर बुधवार को झगड़ा इतना बढ़ा कि पति के ऑफिस जाते ही पदमिनी ने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


ऑफिस के बाद रामनाथ घर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने पडोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पदमिनी पंखे से लटकी हुई थी। 
उसे आनन-फानन में नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पति से पूछताछ की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि देर शाम उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें