फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: OBC जातियों को दलित कोटे में डालने से अखिलेश को नहीं होगा चुनावी फायदा

Fri, 23 Dec 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश कैबिनेट ने 17 ओबीसी जातियों को दलित कोटे में डालने के फैसले पर मुहर लगा दी। अखिलेश ने यह फैसला ऐसे समय लिया जब यूपी विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में कयास यही लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश का 17 ओबीसी जातियों को दलित कोटे में डालने का फैसला कहीं न कहीं चुनावी फायदे की मंशा के तहत है। इसलिए, अमर उजाला पोल में पाठकों से पूछा गया कि क्या वाकई में अखिलेश को इस फैसले का चुनावी फायदा मिलेगा?
विज्ञापन


पोल में कुल 8812 पाठकों ने राय व्यक्त की। सबसे ज्यादा 56.33 फीसदी (4964) पाठकों ने कहा कि जातियों में परिवर्तन के इस फैसले से अखिलेश को चुनावी फायदा नहीं होगा। 40.26 फीसदी (3548) पाठकों का मानना है कि चुनाव से पहले लिए गए इस फैसले से अखिलेश को चुनावी फायदा मिलेगा। वहीं, 3.4 फीसदी (300) पाठकों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते।

बहरहाल, चुनाव से पहले राजनीतिक दलों का जन हिमायती होना आम बात है। ऐसे में आने वाले दिनों में जनता के सरोकारों से जुड़े और फैसले लिए जाएं तो हैरत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें