फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद कांड: 'आरोपियों ने पहले भी कई महिलाओं को दुष्कर्म के बाद जलाकर मारा'

Wed, 18 Dec 2019 02:46 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस ने दावा किया है कि हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या करने वाले दो आरोपियों ने पहले भी नौ महिलाओं के साथ ऐसा ही किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान ऐसी अन्य घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया था।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कर्नाटक में पड़ताल कर रही है, क्योंकि इनमें से कुछ घटनाएं तेलंगाना-कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों हुईं थीं। 

गौरतलब है कि मोहम्मद आरिफ, जे नवीन, जे शिवा और चेन्नाकेशवुलू ने महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे जलाकर मार दिया था। बाद में ये चारों आरोपी हैदराबाद पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए थे।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लेने के बाद हम तेलंगाना और कर्नाटक हाईवे पर महिलाओं के साथ रेप और जलाकर मारने की 15 घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रहे थे। महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के चार आरोपियों में से दो ने इनमें से नौ घटनाओं में अपने शामिल होने की बात मान ली थी। 
विज्ञापन


तेलंगाना पुलिस ने दावा किया कि आरिफ छह मामलों में शामिल था जबकि चेन्नाकेशववुलू ने तीन महिलाओं से दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या कर दी थी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें