फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चाय-कॉफी के लिए टॉयलट का पानी, वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्ट्रैक्टर पर लगा जुर्माना

Thu, 03 May 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चाय और कॉफी बनाने में टॉयलेट का पानी इस्तेमाल करने वाले ठेकेदार पर रेलवे ने एक लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन


वीडियो में चाय बेचने वाला ट्रेन के टॉयलेट से कॉफी और चाय के डिब्बे के साथ बाहर आ रहा था। वह कह रहा था डिब्बे में पानी टॉयलेट में से मिलाया गया है।

दरअसल वीडियो में मौजूद शख्स टॉयलेट से बाहर निकलते वक्त अपने हाथ में चाय और कॉफी के बर्तन के साथ नजर आता है तो जिससे साफ पता चलता है कि इन बर्तनों में टॉयलेट के भीतर से पानी मिलाया जा रहा था।

दक्षिण मध्य रेलवे ने कहा कि यह घटना पिछले साल दिसंबर की है। चेन्नई सेंट्रल-हैदराबाद चारमिनार एक्सप्रेस में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर घटना सामने आई थी। हमने ट्रेन साइड वेंडिंग कांट्रैक्टर पी शिवप्रसाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें