फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य और हत्या के आरोप में 19 साल के लड़के को उम्रकैद

Fri, 28 Jun 2019 08:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तेलंगाना में हैदराबाद की एडिशनल मेट्रोपोलिटन सेशन कोर्ट ने 19 साल के एक लड़के को 10 साल के लड़के का अप्राकृतिक कृत्य और हत्या करने के आरोप में दोषी ठहराया है। अदालत ने गुरुवार को आरोपी लड़के को अम्रकैद की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


सेशन कोर्ट ने आरोपी पर अलग-अलग मामलों में पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जिस समय आरोपी ने ये जुर्म किया उस समय उसकी उम्र 17 साल थी यानि कि वो नाबालिग था। एडिशनल मेट्रोपोलिटन सेशन जज सुनीता कुंचला ने उसे दोषी ठहराते हुए कानून के लिए खतरा माना। 
 




तेलंगाना पुलिस ने गुरुवार को बताया कि देश में पहली बार किसी अदालत ने अप्राकृतिक कृत्य और हत्या करने के नाबालिग अपराधी को इतनी कठोर सजा दी है। बता दें कि आरोपी लड़के ने 28 जून 2017 को 10 साल के लड़के का अप्राकृतिक कृत्य कर उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें