फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: हैदराबाद के हिस्ट्रीशीटर ने गोवा में कैसिनो के सुरक्षा कर्मियों को पीटा, एक की मौत

Thu, 29 May 2025 01:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

एसपी नॉर्थ राहुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने जान लेने की नीयत से सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। इस हमले में धीरू शर्मा (33 वर्षीय) की मौत हो गई और सत्यम गाओनकर (27 वर्षीय) के सिर में गंभीर चोट लगी है। मृतक धीरू मध्य प्रदेश के सतना का निवासी था।
विज्ञापन
police - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा पुलिस ने गुरुवार को हैदराबाद के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हैदराबाद के चारमीनार इलाके के निवासी अब्दुल अल्ताफ के रूप में हुई है। अब्दुल अल्ताफ पर आरोप है कि उसने गोवा के एक कैसिनो के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल है। आरोपी गोवा से फरार होने की कोशिश कर रहा था, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना गुरुवार की है, जब आरोपी अब्दुल अल्ताफ (25 वर्षीय) का सुबह करीब 3.10 बजे गोवा के कैसिनो कार्निवाल में सुरक्षाकर्मियों से किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच आरोपी ने सीढ़ियों से एक लकड़ी की रोड तोड़कर सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। लकड़ी की रोड में नीचे लोहे की कील भी थी। एसपी नॉर्थ राहुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने जान लेने की नीयत से सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। इस हमले में धीरू शर्मा (33 वर्षीय) की मौत हो गई और सत्यम गाओनकर (27 वर्षीय) के सिर में गंभीर चोट लगी है। मृतक धीरू मध्य प्रदेश के सतना का निवासी था।

ये भी पढ़ें- Karnataka: गिग श्रमिकों के लिए कर्नाटक सरकार के अध्यादेश की राहुल गांधी ने की सराहना, कहा- यह ऐतिहासिक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने दाबोलिम एयरपोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जब वह गोवा से फरार होने की कोशिश कर रहा था। जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ हैदराबाद के मेलारदेवपल्ली पुलिस स्टेशन में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें