एसपी नॉर्थ राहुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने जान लेने की नीयत से सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। इस हमले में धीरू शर्मा (33 वर्षीय) की मौत हो गई और सत्यम गाओनकर (27 वर्षीय) के सिर में गंभीर चोट लगी है। मृतक धीरू मध्य प्रदेश के सतना का निवासी था।
गोवा पुलिस ने गुरुवार को हैदराबाद के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हैदराबाद के चारमीनार इलाके के निवासी अब्दुल अल्ताफ के रूप में हुई है। अब्दुल अल्ताफ पर आरोप है कि उसने गोवा के एक कैसिनो के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल है। आरोपी गोवा से फरार होने की कोशिश कर रहा था, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना गुरुवार की है, जब आरोपी अब्दुल अल्ताफ (25 वर्षीय) का सुबह करीब 3.10 बजे गोवा के कैसिनो कार्निवाल में सुरक्षाकर्मियों से किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच आरोपी ने सीढ़ियों से एक लकड़ी की रोड तोड़कर सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। लकड़ी की रोड में नीचे लोहे की कील भी थी। एसपी नॉर्थ राहुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने जान लेने की नीयत से सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। इस हमले में धीरू शर्मा (33 वर्षीय) की मौत हो गई और सत्यम गाओनकर (27 वर्षीय) के सिर में गंभीर चोट लगी है। मृतक धीरू मध्य प्रदेश के सतना का निवासी था।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने दाबोलिम एयरपोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जब वह गोवा से फरार होने की कोशिश कर रहा था। जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ हैदराबाद के मेलारदेवपल्ली पुलिस स्टेशन में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।