तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद भी तलाक देने का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल, हैदराबाद की रहने वाली घौसिया बेगम ने कहा है कि उसके ओमानी पति जरहान अल रजही ने उसको फोन पर तलाक दे दिया है। इसके लिए बेगम ने अपने ओमानी पति से मुआवजा दिलाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है।
Hyderabad resident Ghousia begum says her Omani husband Said Zahran Al Rajhi gave her Talaq over phone.She has appealed to EAM Sushma Swaraj seeking her help in getting compensation from her Omani husband. pic.twitter.com/0zVomh2gt9
— ANI (@ANI) December 26, 2017
पढ़ेंः- तीन तलाक पर मोदी सरकार के बिल को AIMPLB ने किया नामंजूर, कहा- ये संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक पर रोक लगा चुका है और केंद्र सरकार को कानून बनाने के लिए छह महीने का वक्त दिया है, लेकिन फिर भी कुछ लोग मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देकर बेघर कर रहे हैं। दरअसल, कोर्ट के रोक के बावजूद भी इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है।