हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर भिखारियों के भीख मांगने पर रोक लगा दी है। कमिश्नर एम महेंदर रेड्डी ने यह फैसला हैदराबाद में आयोजित होने वाले ग्लोबल आन्ट्रप्रनरशिप समिट (जीईएस) को देखते हुए लिया है। जानकारी के मुताबिक अब जनवरी तक हैदराबाद की सड़कों पर भिखारी दिखाई नहीं देंगे।
रेड्डी ने कहा कि सड़कों पर भीख मांगने वाले लोगों की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इनकी वजह से सड़क हादसों के खतरे भी बढ़ जाते हैं। रास्तों पर आने-जाने वाले आम लोगों को भी इनसे परेशानी होती है क्योंकि ये रास्ते पर बैठे रहते हैं।
Commissioner of Police, Hyderabad City prohibits begging alms & employing children& handicapped in begging alms in public places & at main road junctions by causing inconvenience, danger & safety of vehicular traffic & pedestrians, while they have been using public ways & places.
— ANI (@ANI) November 8, 2017
नोटिस में कहा गया है कि कई लोगों की शिकायत आई है कि कई भिखारी बहुत ही अमानवीय तरीके से भीख मांगते हैं। अगर अब शहर में कोई भीख मांगता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः ऐसा हुआ हाल, भीख मांगने को मजबूर हुए मेडिकल कॉलेज कर्मी
आपको बता दें कि हैदराबाद में कई साल पहले ऐसा ही एक नोटिस जारी किया गया था। उस वक्त अमेरिका के तात्कालिक राष्ट्रपति बिल क्लिंटन हैदराबाद आए थे। तब भी सड़कों से सभी भिखारियों को हटा दिया गया था।