फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: सार्वजनिक समारोहों में ग्रेनेड फेंकने का बना रहे थे प्लान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2022 08:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चार हथगोले बरामद किए गए हैं। जाहिद को ये हथगोले अपने पाक स्थित आकाओं से मिले थे। वह अपने समूह के सदस्यों के जरिए सार्वजनिक समारोहों को निशाना बनाने के लिए हथगोले फेंकने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद पुलिस ने सार्वजनिक समारोहों में हथगोले फेंकने की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान अब्दुल जाहेद, मोहम्मद समीउद्दीन और माज हसन फारूक के रूप में हुई है। अब्दुल जाहिद पहले से कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है और वह पाकिस्तानी आईएसआई-एलईटी ऑपरेटर्स के नियमित संपर्क में था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चार हथगोले बरामद किए गए हैं। जाहेद को ये हथगोले अपने पाक स्थित आकाओं से मिले थे। वह अपने समूह के सदस्यों के जरिए सार्वजनिक समारोहों को निशाना बनाने के लिए हथगोले फेंकने की योजना बना रहा था, जिससे शहर में आतंक और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। 

तेलंगाना में टैंक में डूबकर चार बच्चों की मौत
इस बीच तेलंगाना में एक को बचाने के चक्कर में चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। याचाराम पुलिस थाना क्षेत्र की घटना में रविवार को एक टैंक में नौ से 14 साल की उम्र के चार बच्चों में एक लड़की भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग परिवारों के बच्चे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में एक-एक करके टैंक में डूब गए। बाद में गोताखोरों की मदद से शवों को निकाला गया। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें