फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, 4 नाबालिग लड़कियों से रेप का आरोप

Thu, 23 Nov 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : times now
विज्ञापन
हैदराबाद में एक 85 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर कई नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाने का आरोप है। हैदराबाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और खुलासा किया कि उसने करीब 4 नाबालिग लड़कियों का रेप किया और दो लड़कियों से रेप करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पढ़ें: चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ केंद्र का नया प्लान, गूगल-फेसबुक को दी ये जिम्मेदारी 

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम एम सत्यानारायण है जो चॉकलेट देने के बहाने लड़कियों को अपना शिकार बनाया करता था। रचाकोंडा के पुलिस कमिश्रर महेश भागवत ने कहा कि मामला सामने आते ही आरोपी को धर दबोच लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से बनाई गई 'शी टीम' लगातार राज्य में ऐसे अपराधों के खिलाफ काम कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उस पर आईपीसी की धारा 376 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें