हैदराबाद शहर में पुलिस ने बुधवार को एक 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो स्वयं को लोगों के सामने एक ज्योतिषी की तरह पेश करता था। खुद को ज्योतिषी बताने वाले इस शख्स पर लोगों के व्यक्तिगत मुद्दे सुलझाने के बहाने उनसे पैसे ठगने का भी आरोप है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी नरसिम्हा चार्युलू, मेरपेट क्षेत्र में ‘भविष्यवाणी’ नाम पर एक कार्यालय चलाता था। उसने कथित रूप से कई लोगों से 50 लाख तक की एक मोटी रकम भी वसूल रखी थी।
ये भी पढ़ेंः अब पतंजलि अंडरवियर, बाबा रामदेव ने किया ऐलान
पैसों के बदले में वह लोगों को उनके व्यक्तिगत मुद्दों जैसे- पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य, शादी और नौकरी से संबंधित मामलों को सुलझाने का आश्वासन देता था। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, आरोपी लोगों की समस्याओं को सुलझाने की आड़ में कुछ महिलाओं से नाजायज संबंध भी बनाता था।