फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: BJP के खिलाफ एकजुट हुईं BRS-AIMIM, हैदराबाद निकाय चुनाव में ओवैसी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे KCR

Tue, 21 Feb 2023 12:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद स्थानीय निकायों की कोटे की एमएलसी सीट के लिए होने वाले चुनाव में  ओवैसी की पार्टी बीआरएस के समर्थन से रिंग में उतरने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी और केसीआर(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद स्थानीय निकाय चुनावों में एमएलसी सीट  आवंटित करने के एआईएमआईएम के अनुरोध पर विचार करते हुए, बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने एआईएमआईएम का समर्थन करने का फैसला किया है। सीएम ने एआईएमआईएम को सीट आवंटित करने और हैदराबाद स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनावों में उनके उम्मीदवार को पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है। तेलंगाना सीएमओ ने इसकी जानकारी दी है।मुख्यमंत्री केसीआर के समर्थन के एलान के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एमएलसी चुनाव के लिए हमारे उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए हम तेलंगाना के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन


भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की तैयारी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM राज्य में भाजपा को रोकने के लिए यह रणनीति तैयार की है। दोनों पार्टियां मिलकर भाजपा के वोटरों में सेंध लगाना चाह रही हैं।

ओवैसी चौथी बार भी सैयद अमीनुल हसन जाफरी को ही दे सकते हैं मौका
 हालांकि, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन संभावना है कि पार्टी चौथी बार भी सैयद अमीनुल हसन जाफरी को ही मैदान में उतारेगी। उनका पहला कार्यकाल तत्कालीन आंध्र प्रदेश विधान परिषद में और दो कार्यकाल तेलंगाना विधान परिषद में था। महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के साथ सीट के लिए मतदान 13 मार्च को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें