फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad Fire: पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण कई गाड़ियां जलकर खाक; लाखों का नुकसान, महिला झुलसी

Sun, 27 Oct 2024 11:35 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद की पटाखा दुकान में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक दुकान अवैध थी। एक रेस्त्रां को भी नुकसान हुआ है। धमाके के समय मौके पर मौजूद 7-8 वाहन भी जलकर खाक हो गए। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई।
विज्ञापन
हैदराबाद की पटाखा दुकान में लगी आग के बाद का मंजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दिवाली से ठीक पहले पटाखा दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें और वीडियो फुटेज विचलित करने वाले हैं। आग लगने के कारण कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में एक महिला मामूली रूप से झुलस गई है। खबरों के मुताबिक आग उस समय लगी जब पटाखा दुकान के संचालक दुकान में पटाखे रखवा रहे थे।
विज्ञापन


वीडियो में विचलित करने वाला मंजर
भाजपा युवा मोर्चा के हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष नितिन नंदिकर की तरफ से मिली वीडियो फुटेज समाचार एजेंसी एएनआई ने भी जारी की। इसमें आग लगने के बाद का भयावह मंजर और आस-पास मौजूद लोगों के चेहरे पर भयावह मंजर देखा जा सकता है। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच दमकल कर्मी भी नुकसान को रोकने की जद्दोजहद में जुटे दिखे।


प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी
पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी यादवगिरी ने बताया कि वे दिवाली से पहले अपने बेटे के साथ पटाखे खरीदने आए थे... दुकान के अंदर चिंगारी देखते ही हम बाहर कूद पड़े। उन्होंने बताया, 'मैंने पहले अपने बेटे और एक अन्य महिला को बाहर निकाला और फिर खुद भी बाहर भागा। जैसे ही हम बाहर आए, बहुत तेज धमाका हुआ। दुकान आग की लपटों में घिर गई और धुएं का गुबार उठने लगा। यादवगिरी के नाबालिग पुत्र राघवेन्द्र भी मौके पर मौजूद रहे। यह पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी बच्चा अपनी आपबीती बताते हुए रो पड़ा।
विज्ञापन


अवैध दुकान में आग लगने से जलीं 7-8 कारें, कार्रवाई करेगी पुलिस
सुल्तान बाजार इलाके में पारस फायरवर्क्स नाम की दुकान में लगी आग के संबंध में एसीपी के शंकर ने बताया कि दमकलकर्मी रात करीब 10.30-10.45 बजे के बीच आग बुझाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि जहां आग लगी वह एक रेस्त्रां है। जो पूरी तरह जल गया है। 7-8 कारें भी जल गई हैं। एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। पारस फायरवर्क्स नाम की दुकान के पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है। यह एक अवैध दुकान थी। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।  रिहायशी इलाका होने पर नुकसान बढ़ सकता था
उन्होंने बताया कि रेस्त्रां को नुकसान पहुंचा है... आग दुकान में लगी और इसका असर आसपास के इलाके पर पड़ा... आग बुझा दी गई लेकिन अगर यह रिहायशी इलाका होता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। हादसे के संबंध में जिला अग्निशमन अधिकारी ए वेंकन्ना ने बताया कि हमें रात 9.18 बजे आग लगने की सूचना फोन पर मिली। आग भीषण थी, इसलिए अधिक संख्या में दमकलकर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


वीडियो में दुकान से आग की लपटें निकलती दिखीं
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आग उस समय लगी जब दुकान में पटाखे रखे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एक महिला का हाथ मामूली रूप से झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की तस्वीरों और वीडियो में दुकान से आग की लपटें निकलती और पटाखे फूटते दिखे, जबकि लोग दुकान से बाहर भागते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें