साइबर पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के गांव आसुति के निवासियों ने मुठभेड़ में मारे गए दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के समर्थन में रविवार को जश्न मनाया। इससे पहले शुक्रवार को वीसी सज्जन के भाई डॉ. एनसी सज्जन ने कहा था कि उनके गांव के लोगों को सज्जनार पर बहुत गर्व है।
पुलिस के मुताबिक, चारो दोषियों को घटनास्थल पर दोबारा से वारदात को समझने के लिए ले जाया गया था। लेकिन चारो ने मौका पाते ही भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मार गिराया।