फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद : ‘पति के काम पर जाते ही मैं ऐश-ओ-आराम की जिंदगी के लिए करती थी चोरी'

Thu, 19 Jul 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में चारमीनार पुलिस ने एक शातिर महिला को सोने के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से सोने और चांदी के लगभग एक लाख रुपये मूल्य के गहने बरामद किये हैं। चोरी करने वाली महिला की पहचान आयशा सिद्दीकी के रूप में की गई है। सिद्दीकी सैदाबाद कॉलोनी में रहती है और एक गृहणी है।

विज्ञापन


आयशा सिद्दीकी चारकमान स्थित मिटिका शेर में वेद ज्वैलर्स नाम की दुकान पर बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर पहुंची। उसने दुकानदार से सोने के जेवर दिखाने के लिए कहा। जब सेल्समैन एक-एक करके जेवर दिखाने लगा तो उसने नजर बचाते हुए 40 ग्राम के जेवर चुरा लिए। इससे पहले वह दिलसुख नगर के एक प्राइवेट हॉस्टेल से लैपटॉप चोरी कर चुकी थी।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ऐशो और आराम की जिंदगी जीना चाहती है। उसने यह भी बताया कि उसके पति को उसके चोरी करने की जानकारी नहीं है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि जब उसका पति काम पर जाता था तो वह चोरी करने के लिए निकल पड़ती थी और पति के आने से पहले घर लौट आती थी। आयशा सिद्दीकी ने यह भी बताया कि पति जो पैसे देता था उसके शौक पूरे नहीं होते थे। इसलिए उसने चोरी का रास्ता अपनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 
महंगे रेस्तरां में पूरा करती थी शौक
पुलिस ने बताया कि वह ऐश-ओ-आराम की जिंदगी की आदि हो गई थी। अपने पति की जानकारी के बिना वह ऐसी चोरियां कर शहर के महंगे रेस्तरां में जाती थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति के वेतन से उसकी जरूरतें पूरी नहीं होतीं थीं इसलिए जब उसे पैसों की जरूरत होती थी वह दुकानों में जाकर पैसे और जेवर चुराती थी। वह अपने पति के ऑफिस जाने के बाद निकलती थी और उसके वापस आने से पहले आ जाती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें