फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: हैदराबाद में तेज रफ्तार BMW का कहर, सिग्नल पर खड़ी दो कारों और बाइक को मारी टक्कर; महिला घायल

Sun, 05 Oct 2025 10:31 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद के नरसिंगी में रेड सिग्नल पर खड़े दो कारों और एक बाइक को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। घटना स्थल से फरार ड्राइवर अभिषेक चंद्रा को पुलिस ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद की सड़क पर शनिवार को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू का कहर देखने को मिला। जहां शहर के बाहरी इलाके नरसिंगी में सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने रेड सिग्नल पर खड़े दो कारों और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें कि यह घटना माय होम अवतार सर्कल के पास की है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कैसे लग्जरी कार ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Politics: गोवा की राजनीति पर 60 साल से 13-14 परिवारों का कब्जा, केजरीवाल ने सांवत पर लगाए परिवारवाद के आरोप

हादसे के बाद ड्राइवर फरार
हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अभिषेक जी चंद्रा के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि हादसे के समय वह नशे में था।वहीं नरसिंगी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Politics: बाजरे से लेकर धान तक हर फसल पर भाजपा की लूट; MSP पर खरीद न होने पर आप ने बोला हमला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें