फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में धड़, बाकी टुकड़े नदी में: हैदराबाद में हैवान पति, गर्भवती पत्नी का पहले घोंटा गला फिर..; ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 25 Aug 2025 02:41 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद के मेडिपल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। महेंद्र ने अपनी 21 वर्षीय गर्भवती पत्नी स्वाति की हत्या कर शव के टुकड़े किए और सिर, हाथ, पैर मुसी नदी में फेंक दिए। धड़ घर में मिला। प्रेम विवाह करने वाला यह जोड़ा बालाजी हिल्स में रहता था। महेंद्र ने बहन को पत्नी के लापता होने की बात कही, लेकिन पुलिस पूछताछ में हत्या कबूल कर ली।
विज्ञापन
हत्याकांड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के मेडिपल्ली इलाके से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी 21 साल की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े करके मुसी नदी में फेंक दिए। मामले में पुलिस ने बताया कि महिला का धड़ आरोपी के घर में मिला। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मूल रूप से विकाराबाद जिले के कामारेड्डीगुड़ा के रहने वाले महेंद्र और स्वाति जिन्होंने प्यार में पड़कर शादी की थी और हैदराबाद के बालाजी हिल्स में रह रहे थे। महेंद्र एक राइड-हेलिंग कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 4:30 बजे महेंद्र ने अपनी पत्नी स्वाति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के टुकड़े किए और सिर, हाथ और पैरों को मुसी नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


समझिए कैसे खुला राज?
बता दें कि हत्याकांड के बाद महेंद्र ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी लापता है। बहन को शक हुआ और उसने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदार महेंद्र को पुलिस स्टेशन ले गया। वहां उसने फिर दावा किया कि उसकी पत्नी गायब है, लेकिन पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

ये भी पढ़ें:- BJP: बंगलूरू में भाजपा की धर्मस्थल यात्रा आज, सुबह 6 बजे से शुरू होगा 'धर्मदा उलिविगे धर्म युद्ध'
विज्ञापन


पूछताछ को लेकर क्या बोले डीसीपी?

वहीं मामले में मलकाजगिरी जोन की डीसीपी पी वी पद्मजा ने बताया कि महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महेंद्र ने स्वाति के सिर, हाथ और पैर मुसी नदी में फेंक दिए थे, लेकिन गोताखोरों को अभी तक ये अंग नहीं मिले हैं। महिला का धड़ उसके घर में छिपा हुआ मिला। डीसीपी ने कहा कि हमने फोरेंसिक सबूत जमा किए हैं। शव की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और तेजी से जांच और सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi Gujarat Visit: आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री; 5400 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

महेंद्र और पीड़िता के पिता के बीच हुई अनबन
इस खबर के फैलने के बाद पीड़िता के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मामले में स्वाति के पिता ने बताया कि उनके और महेंद्र के बीच कुछ समय से अनबन थी, जिसके बाद उन्होंने बातचीत बंद कर दी थी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी कहती थी कि वे ठीक हैं, लेकिन महेंद्र उसे हमेशा तंग करता था। उसे वही सजा मिलनी चाहिए, जो उसने मेरी बेटी को दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें