फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट में पति-पत्नी बने जज, एक ही दिन में दोनों ने ली शपथ

Fri, 04 Dec 2020 03:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई
विज्ञापन
Madras high court
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट में पहली बार कोई पति-पत्नी जज बने और एक ही दिन दोनों ने शपथ भी ली। महाधिवक्ता विजय नारायण ने बताया कि जस्टिस मुरली शंकर कुप्पुराजू और जस्टिस तमिलसेल्वी टी वलयापलायम ने ऐसा कर न्यायिक इतिहास रच दिया है।  

विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट में दंपती के अलावा आठ अन्य जजों ने शपथ ली। अपने संबोधन में नारायण ने कहा, जस्टिस कुप्पुराजू ने जस्टिस तमिलसेल्वी से शादी की है। मद्रास हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पति और पत्नी ने जज के पद की एक ही दिन शपथ ली है। इससे पहले नवंबर 2019 में पंजाब हाईकोर्ट में एक ही दिन जस्टिस विवेक पुरी और जस्टिस अर्चना पुरी ने शपथ ली थी और ये दोनों पति-पत्नी थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें