फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं सोकर देर से उठी तो पति ने दे दिया तीन तलाक' इस पर लगे पाबंदी

Fri, 29 Dec 2017 07:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
एक तरफ देश की संसद में तीन तलाक पर केंद्र सरकार के बिल पर बहस चल रही ‌थी, तो दूसरी तरफ राजधानी दिल्‍ली से कुछ सौ मील दूर फिर एक तीन तलाक पीड़िता का दर्द सबके सामने आ गया। महिला को जिस बात पर तीन तलाक दिया गया उसे सुनकर आप भी यकीन नहीं करेंगे कि मुस्लिम महिलाओं के लिए यह किस कदर नासूर बन चुका है। पीड़िता को उसके शौहर ने सिर्फ इसलिए एकबार में तीन तलाक दे दिया क्योंकि वो सोकर देर से उठी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः तीन तलाकः एमजे अकबर बोले- इस्लाम नहीं मुस्लिम मर्दों की जबरदस्ती खतरे में
 
रामपुर के अजीम नगर निवासी गुलअफसां ने बताया कि बीते दिनों उसे सुबह बिस्तर में उठने में देरी हो गई, इस बात से उसका पति भड़क उठा और उसे तलाक तलाक तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया। अब महिला की इच्छा है कि तीन तलाक पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उसने कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिल का समर्थन करती है जिससे तीन तलाक जैसी खराब व्यवस्‍था पर प्रतिबंध लग सके। 
  #TripleTalaq should be banned, and I support the bill being brought to ban it: Gul Afshan, a resident of Rampur's Azimnagar who said her husband gave her #TripleTalaq because she woke up late in the morning pic.twitter.com/1woTInLlU3 — ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2017
विज्ञापन



बता दें कि किसी मामूली बात पर तीन तलाक देने का यह पहला किस्सा नहीं है, इससे पहले ढेरों मामले सामने आ चुके हैं जिनमें अच्छा खाना ना बनाने पर, पति की बात न मानने पर और बिना बताए मायके चले जाने जैसे मामलों में एक झटके में महिला को तीन तलाक देकर बेघर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें