उत्तर प्रदेश के बरेली में फोन पर तलाक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस जानकारी के मुताबिक पति ने पत्नी को फोन कर 3 बार तलाक कहा और शादी तोड़ने की बात कही।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को सवा साल हो गए थे और उनका करीब दो माह का एक बच्चा भी है। महिला ने पत्ति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी उसने 1090 पर शिकायत भी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।