फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दिया तलाक, गिड़गिड़ाई तो ससुर बोला- मेरे साथ रह ले

Thu, 19 Jul 2018 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
Bareilly
विज्ञापन
शादीशुदा व्यक्ति ने झूठ बोलकर दूसरा निकाह कर लिया और फिर गर्भवती होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद फोन पर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पीड़िता जब पति के सामने रोई-गिड़गिड़ाई तो ससुर बोला- मेरे साथ रह ले। बुधवार को ‘आम आवाज’ संगठन के पदाधिकारी पीड़िता को लेकर कार्रवाई के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचे, मगर वह नहीं मिले।
विज्ञापन


सीबीगंज में कांशीराम कॉलोनी निवासी शादना बी का कहना है कि उसकी शादी 2013 में मीरगंज के मोहम्मद आरिफ से हुई थी। आरोप है कि आरिफ ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर शादी की। जब शादना चार महीने की गर्भवती थी तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। छह महीने पहले फोन पर तीन बार तलाक दे दिया। बेटी का जन्म होने के बाद शादना जब ससुराल पहुंची तो पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। 

शादना ने बच्ची का वास्ता दिया तो पति बोला, ‘मैंने तुझे तलाक दे दिया है, अब सात शादियां करूंगा।’ उसने जब पति की शिकायत ससुर से की तो उन्होंने कहा कि वह तो नहीं रखेगा, मेरे साथ रह ले। बाद में पति ने भी कहा- मेरे बाप के साथ रह ले। महिला का आरोप है कि उसे ससुर के साथ रहने के लिए धमकियां भी दिलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि हमारी शरीयत में तीन तलाक एक साथ देना हराम है। पति ने शरीयत एवं कानून के खिलाफ जाकर मुझे फोन पर तलाक देकर और ससुर के साथ रहने पर मजबूर करने का घृणित अपराध किया है। अत: इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़िता ‘आम आवाज’ संगठन की संस्थापक फहीमा यास्मीन और अध्यक्ष सैयद शारिक अली के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची थी।

रिपोर्ट काउंटर पर मिली निराशा

पीड़िता दोपहर करीब तीन बजे एसएसपी कार्यालय पहुंची तो वह नहीं मिले। इस पर वे लोग एसएसपी कार्यालय में स्थित रिपोर्ट काउंटर पर पहुंचे, मगर वहां आईजीआरएस का काम किया जा रहा था। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में अपना शिकायती पत्र सौंपा। 

कार्रवाई के लिए मामला सीबीगंज थाने भेजा

शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला चूंकि सीबीगंज थाना क्षेत्र का है, लिहाजा जांच कर कार्रवाई के लिए सीबीगंज थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें