फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को हार गया जुआरी पति, जीतने वाले ने की इज्जत तार-तार

Fri, 01 Jun 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर महाभारत काल को याद करा दिया है। जिस तरह से चौसर खेलते हुए पांडव द्रौपदी को कौरवों के हाथों हार जाते हैं ठीक वैसे ही ओडिशा के युवक ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और वह उसे जुए में हार भी गया। हारने के बाद उसने पत्नी को जीते हुए व्यक्ति के हाथों सौंप दिया। महिला का आरोप है कि  जिस व्यक्ति ने उसे जुए में जीता था, उसने महिला के साथ रेप भी किया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि बलात्कार के दौरान उसके पति ने उसे बचाने की बजाए आरोपी की मदद की।पूरा मामला ओडिशा के बालासोर जिले के मलंगबलिगुटी गांव का है। 

विज्ञापन


बलात्कार के बाद 35 वर्षीय महिला ने पुलिस से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है और इंसाफ के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। वह बालासोर के पुलिस सुपरीटेंडेट जेके भनोट के पास न्याय की गुहार लगाई है। महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाला उसी गांव का आदमी था उसकी पहचान अभिराम दलाई के रूप में हुई है। 

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि 23 मई को उसके साथ बलात्कार हुआ, यही नहीं आरोपी पति की सहमति से इस घटना को अंजाम दिया गया है, लिहाजा वह भी इस अपराध में बराबर का हिस्सेदार है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पीड़िता दो बच्चों की मां है। घटना के बारे में गांव वालों ने बताया कि महिला को उसका पति जुए में दांव लगाने के बाद हार गया था। महिला का पति हर दिन जुआ खेलता है वह हर दिन कुछ न कुछ हारता रहा जब आखिरी में कुछ नहीं बचा तो उसने पत्नी पर ही दांव लगा दिया और उसे भी हार गया। 

महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि जब उसने अपनी इज्जत बचाने की कोशिश की तो पति ने उसका मुंह बंद कर दिया। मामला तब मीडिया में आया जब महिला कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और लिखित में कहा कि उसका आरोपी के साथ समझौता हो गया है। लिहाजा वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है।

लेकिन अगले ही दिन महिला अपनी बात से पलट गई और समझौते से इनकार कर दिया। महिला ने इस मामले में दोबारा एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें