जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख विवेक कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोंटने और शव दफनाने की बात कबूल की है। उसका दावा है कि उसने अकेले इस अपराध को अंजाम दिया था।
केरल के दक्षिण कोच्चि जिले में डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी एक व्यक्ति ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने यहां शुक्रवार को यह दावा किया।
विज्ञापन
कोच्चि ग्रामीण पुलिस ने संजीव (48 वर्षीय) संजीव को कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने और उसे अपने घर के आंगन में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख विवेक कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोंटने और शव दफनाने की बात कबूल की है। उसका दावा है कि उसने अकेले इस अपराध को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि हत्या पिछले साल 16 अगस्त को की गई थी। हमें तारीख की पुष्टि करने की आवश्यकता है। उसने दावा कि उसने अपराध में रस्सियों का इस्तेमाल किया और महिला को जला दिया था।
पुलिस के मुताबिक, महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। संजीव एसआईटी की निगरानी में था और सबूत जुटाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई थी।
शुरुआती जांच में पता चला कि संजीव ने अपनी पत्नी राम्या की हत्या फोन कॉल्स को लेकर हुए विवाद के बाद की थी। राम्या को यहां पास एडवनक्कड़ गांव में उसके घर के पास दफनाया गया था। एक साल पहले हत्या करने के बाद से आरोपी में घर में रह रहा था। पुलिस ने कहा, अवशेष घर के आंगन से मिले थे।