फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News : पायलट की हड़ताल से जर्मन विमानन कंपनी की सैकड़ों उड़ानें रद्द ,पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Fri, 07 Oct 2022 05:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बर्लिन।

सार

पायलट उड़ान के अधिकतम घंटों की मौजूदा स्वीकृत सीमा में कमी लाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की विमानन कंपनी यूरोविंग्स को पायलटों की हड़ताल के चलते बृहस्पतिवार को सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। लुफ्थांसा की सहायक कंपनी यूरोविंग्स ने कहा कि उसकी 500 दैनिक उड़ानों में से लगभग आधी का परिचालन रुक जाएगा, जिससे हजारों यात्री प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा, इस हड़ताल से न सिर्फ जर्मन हवाई अड्डों पर, बल्कि स्टॉकहोम, प्राग और मलोर्का जैसे अन्य क्षेत्रों के हवाई अड्डों पर भी विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पायलट उड़ान के अधिकतम घंटों की मौजूदा स्वीकृत सीमा में कमी लाने की मांग कर रहे हैं।

इस्राइल में चुनाव से कुछ हफ्ते पूर्व नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती
इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को यहूदी उपवास दिवस योम किप्पुर के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बुधवार रात को अस्पताल में रहने के बाद बृहस्पतिवार को घर लौट आए। देश के सरकारी प्रसारक ‘कैन’ के मुताबिक, 72 वर्षीय नेतन्याहू की गहन चिकित्सकीय जांच की गई और उनकी रिपोर्ट सामान्य आई। इस्राइल में बीते चार वर्षों में पांचवीं बार होने वाले आम चुनावों में एक महीने से भी कम समय बचा है जबकि नेतन्याहू अब भी पीएम पद के मजबूत उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


सिंगापुर : बुजुर्गों के लिए विदेशी नर्सों की तलाश हुई मुश्किल
देश में बुजुर्गों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और उनकी देखभाल में स्थानीय नर्सों की मदद के लिए विदेशी नर्सों की नियुक्ति में मुश्किल आ रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ओंग यि कुंग ने संसद में दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक स्वास्थ्य देखभाल के लिए और 24 हजार नर्सों की जरूरत होगी। कुल पंजीकृत नर्सों में सिंगापुर के नागरिकों और वहां स्थायी तौर पर रहने वाली नर्सों की हिस्सेदारी 72 प्रतिशत है। वहीं, देश में कार्यरत कुल नर्सों में से भी 63 प्रतिशत इसी श्रेणी में आती हैं। बाकी नर्सें फिलीपीन, मलेशिया, चीन, भारत, म्यांमार और अन्य देशों की हैं।

अपराधियों के खिलाफ चल सकता है मुकदमा, सेबी कर रहा तैयारी
नई दिल्ली। बाजार में गलत काम करने वालों के खिलाफ सेबी मुकदमा चलाने की तैयारी के लिए नियमों को कड़ा करने पर विचार कर रहा है। सरकार के साथ इसकी बात हो रही है। इसके लिए सेबी अधिनियम में संशोधन की जरूरत होगी। अभी एक दीवानी अदालत के बराबर सेबी के पास शक्ति है। इसके आधार पर ही जुर्माना लगाता है। वह  अपराधी के खिलाफ मुकदमा शुरू करना चाहता है तो नियमित अदालतों का सहारा लेना होता है।

ब्रिकवर्क को कारोबार बंद करने का आदेश
सेबी ने ब्रिकवर्क रेटिंग इंडिया का पंजीकरण रद्द करने के साथ इसे 6 महीने के अंदर कारोबार बंद करने का आदेश दिया है। ब्रिकवर्क कर्तव्यों का निर्वहन करते समय उचित कौशल, देखभाल और परिश्रम का प्रयोग करने में विफल रही है। कई बार नोटिस देने और जुर्माना लगाने के बाद भी एजेंसी के गवर्नेंस में सुधार नहीं हुआ।  

पीएफ खाते में नहीं दिख रहा है ब्याज, कोई नुकसान नहीं
पिछले कुछ समय से पीएफ धारकों के खाते में ब्याज नहीं दिख रहा है। इस मामले में वित्त मंत्रालय ने कहा, सभी के खाते में ब्याज समय पर जमा हो रहा है। किसी का नुकसान नहीं हो रहा है। तकनीकी दिक्कतों के चलते पासबुक में यह दिख नहीं रहा है। मंत्रालय ने कहा कि टैक्स नियमों में बदलाव किया गया था। कर्मचारी भविष्य निधी संगठन (ईपीएफओ) सॉफ्टवेयर के मुताबिक इसे अपग्रेड कर रहा है। इसलिए अगर कोई पैसा निकाल भी रहा है तो उसे ब्याज के साथ पैसा दिया जा रहा है।

इन्फोसिस के सह संस्थापक ने उठाया था सवाल
इन्फोसिस के सह संस्थापक टीवी मोहनदास पई ने सोशल मीडिया पर ईपीएफओ से पूछा था कि मेरा ब्याज कहां है? इस पर मंत्रालय ने कहा, सभी खाताधारकों को ब्याज मिल रहा है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की 5वीं सभा नई दिल्ली में 17 से  
केंद्रीय ऊर्जा और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में 17 से 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की पांचवीं आम सभा के लिए कर्टेन रेजर कार्यक्रम उद्घाटन किया। भारत आईए का अध्यक्ष है। बैठक में 109 देशों के सदस्य हिस्सा लेंगे। हमारे ग्रह के ऊर्जा के लक्ष्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन आवश्यक है। सौर, ऊर्जा का सबसे सस्ता स्रोत है और यह सौर और मिनी ग्रिड दुनिया में ऊर्जा की सार्वभौमिक पहुंच का उत्तर है।

भारतीय सिखों के लिए वीजा नियमों में ढील दे पाक : एसजीपीसी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी-अमृतसर) के प्रतिनिधियों ने पाकिस्तान में अपने समकक्षों से मुलाकात कर वीजा नीति आसान करने पर जोर दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीय सिख अपने पवित्र स्थल का दौरा कर सकें। एसजीपीसी का पांच सदस्यीय शिष्टमंडल बुधवार को वाघा बॉर्डर होते हुए लाहौर पहुंचा था, जहां उसने पाक सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) और इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अधिकारियों से बातचीत की।

लोकपाल नियुक्त करें क्रेडिट सूचना कंपनियां
आरबीआई ने क्रेडिट सूचना कंपनियों से कहा है कि वे एक अप्रैल तक आंतरिक लोकपाल की नियुक्ति करें। इसने कहा कि लोकपाल सीधे शिकायतों को नहीं सुन सकते हैं। वे उन्हीं शिकायतों को सुन सकते हैं, जो सीआईसी के जरिये आई हो और उसे खारिज कर दिया गया हो।

फ्यूचर रिटेल की बिक्री के लिए ईओआई मंगाया
कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल के समाधान पेशेवर ने कंपनी के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया के तहत संभावित खरीदारों से रुचि पत्र (ईओआई) मंगाया है। इसके लिए 20 अक्तूबर अंतिम तारीख है। 6 नवंबर को अंतिम सूची जारी होगी।

राज्यों को जारी किए गए 7,183 करोड़
वित्त मंत्रालय ने 14 राज्यों को राजस्व घाटा की मासिक किस्त के तहत 7,183 करोड़ जारी किया। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में 50,283 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। राज्यों में पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें