फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 22 जनवरी से 4 फरवरी तक होगा ‘हुनर हाट’ का आयोजन

Thu, 21 Jan 2021 07:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
हुनर हाट - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘वोकल फॉर लोकल’ की थीम पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से कारीगरों को नौकरी देने की इस पहल के तहत ‘हुनर हाट’ का आयोजन होगा। इसकी शुरूआत 22 जनवरी से होगी और 4 फरवरी 2021 तक चलेगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी को हुनर हाट का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन


31 देशों व केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक कारीगर और शिल्पकार लेंगे हिस्सा 
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घरेलू उत्पादों, हमारे कारीगरों और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 22 जनवरी से 24वें हुनर हाट का आयोजन होगा। इसमें 31 देशों व केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक कारीगर और शिल्पकार हिस्सा लेंगे।

इसमें बांस, लकड़ी, ब्रास और बेंत के बने उत्पाद, लोहे के खिलौले, हर्बल उत्पाद और अजरख, बटिक, बाघ और बंधेज जैसे घरेलु शिल्प मिलेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा व खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष वीके सक्सेना उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन

ये कलाकार दर्शकों को लुभाएंगे

हुनर हाट का मुख्य आकर्षण जाने माने कलाकार भी होंगे। इनमें कैलाश खेर, विनोद राठौड़, शिबानी कश्यम, भूपेंद्र भुप्पी व अन्य गायक हिस्सा लेेंगे और दर्शकों को लुभाएंग्रे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें