फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी मामला: पूरे देश में एनआईए के छापेमारी जारी, अब तक 47 दलाल गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 07:30 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, गुवाहाटी

सार

इस ऑपरेशन को एनआईए लीड कर रहा है और असम पुलिस की 17 टीमें इसमें एनआईए की मदद कर रही हैं। अब तक त्रिपुरा से 25, असम से 5, पश्चिम बंगाल से 3, कर्नाटक से 9, हरियाणा से 1, तमिलनाडू से 3 और तेलंगाना से एक दलाल को गिरफ्तार किया जा चुका है...
विज्ञापन
असम पुलिस के स्पेशल डीजीपी हरमीत सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस के स्पेशल डीजीपी हरमीत सिंह ने बुधवार को बताया देश में मानव तस्करी को लेकर बुधवार सुबह से ही एनआईए पूरे देश में छापेमारी कर रही है। इसमें अब तक 47 दलाल या मध्यस्थता करने वाले लोग गिरफ्तार किए जाए चुके हैं। ये अवैध बांग्लादेशी और रोहिग्यांओं को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजते थे। ऑपरेशन अभी भी जारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला होने के कारण यह मामला असम सरकार के कहने पर एनआईए ने अपने हाथ में लिया था।

उन्होंने बताया कि ये दलाल और मध्यस्थता करने वाले बांग्लादेश से बांग्लादेशी और रोहिग्याओं को भारत में प्रवेश करा रहे थे, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा था। उन्होंने बताया कि असम सरकार के कहने पर ही इस मामले को एनआईए ने अपने हाथ में लिया था। ऑपरेशन को एनआईए लीड कर रहा है और असम पुलिस की 17 टीमें इसमें एनआईए की मदद कर रही हैं। अब तक त्रिपुरा से 25, असम से 5, पश्चिम बंगाल से 3, कर्नाटक से 9, हरियाणा से 1, तमिलनाडू से 3 और तेलंगाना से एक दलाल को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हरप्रीत सिंह ने बताया कि फरवरी महीने में असम के करीबगंज जिले की पुलिस ने रोहिग्यां के एक ग्रुप को पकड़ा था, जो बांग्लादेश से त्रिपुरा होते हुए ट्रेन से आ रहे थे। इसके बाद असम पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया, तो पुलिस ने 450 से अधिक रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को रोक लिया गया और उनको वापस भेज दिया गया। उसके बाद से इसका जांच का दायरा बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें