फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार ब्रिगेड, एनजीओ सभी बस्तर में धंधा कर रहे हैं: पूर्व बस्तर IG कल्लूरी

Sun, 21 May 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
विज्ञापन
एसआरपी कल्लूरी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के विवादित पूर्व बस्तर पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एसआरपी कल्लूरी ने कहा कि मुठ्ठी भर लोग बस्तर को गलत तरह से पेश कर हैं। जबकि हम (पुलिस) बस्तर की सही तस्वीर देश के सामने लाने की  कोशिश कर रहे हैं। कथित तौर पर मानवाधिकार उल्लंघन के लिए आलोचना का सामने कर चुके कल्लूरी ने यह बात दिल्ली में शनिवार को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन में कही।
विज्ञापन


कल्लूरी से पूछा गया कि आप का दावा है कि माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता और एनजीओ बिक गए हैं। लेकिन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी तो आपको और छत्तीसगढ़ पुलिस को कथित अत्याचारों के लिए कई नोटिस जारी किए?

इस पर कल्लूरी ने कहा कि बस्तर में मानवाधिकार ब्रिगेड, एनजीओ...सभी धंधा कर रहे हैं। मैं नहीं कह रहा हूं कि सभी एनजीओ बिके हुए हैं, लेकिन उनमें से एक वर्ग है। हां, हमें कई समन मिलते हैं। हम उन पर जाते भी हैं। हम जवाब देते हैं (पुलिस के खिलाफ आरोप)। यह एक नियमित प्रक्रिया है जब भी उन्हें (एनएचआरसी) शिकायत मिलती है, तो वे समन जारी करते हैं और हम उनका जवाब देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें