मंगलूरू में एक आवासीय परिसर के पास एक पैकेट में मानव हड्डियां मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया। यह घटना तब सामने आई जब एक युवक किराए पर ली गई अपनी ड्रेस खोज रहा होता है। जो स्थानीय संगठन के कार्यक्रम के बाद खो गई थी।
कर्नाटक के मंगलूरू में एक आवासीय परिसर के पास एक पैकेट में मानव हड्डियां मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया। ये मानव हड्डियां शनिवार रात को एक निवासी द्वारा दी गई सूचना के बाद बरामद की गईं थी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये हड्डियां गलती से एक महिला द्वारा एक रिटायर्ड डॉक्टर के आवास से ले जाई गई थीं। महिला ने हाल ही में डॉक्टर के खाली किए गए घर से घरेलू सामान को स्थानांतरित किया था। अनजाने में एक पैकेट में संग्रहित प्रयोगशाला-प्रोसेस्ड हड्डियां भी ले आई थीं। जब महिला को यह एहसास हुआ कि हड्डियां की जरूरत नहीं है तो उसने उन्हें अपने घर के पास फेंक दिया।
यह घटना तब सामने आई जब एक युवक किराए पर ली गई अपनी ड्रेस खोज रहा होता है। जो स्थानीय संगठन के कार्यक्रम के बाद खो गई थी। उसी वक्त उसे सड़क के किनारे एक पैकेट पड़ा मिला। उसने जब उसे खोलकर देखा तो उसमें मानव हड्डियां थी। जिसके देखकर वह सन्न रह गया। इसके बाद उसने पैकेट मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
अनजाने में उसके द्वारा खोजी गई इन हड्डियों की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो वे भी मौके पर इकट्ठे हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आगे की जानकारी जुटाने और यह निर्धारित करने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या कोई कानूनी उल्लंघन शामिल है।