फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: स्वतंंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, ऊपरी असम से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sun, 30 Jul 2023 12:18 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, तिनसुकिया/गुवाहाटी

सार

विस्फोटक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) एलपीजी गोपेनेरी बॉटलिंग प्लांट के नजदीक एक गांव में पाए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चला रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस से पहले ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले के डिगबोई से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। शनिवार को हुई बरामदगी के संबंध में दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होना सुरक्षाबलों के लिए चिंता पैदा करने वाला है। उल्लेखनीय है कि यह इलाका प्रतिबंधित उल्फा (आई) का गढ़ रहा है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डिगबोई थाना अंतर्गत मामोरनी गांव में एक आवासीय परिसर में विस्फोटक को रखा गया था। विस्फोटक एक पॉलिथीन बैग में लपेटा हुआ था। इसमें आठ पीईके, एक डेटोनेटर और छह बैटरी वाला एक पावर पैक था। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विस्फोटक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) एलपीजी गोपेनेरी बॉटलिंग प्लांट के नजदीक एक गांव में पाए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चला रही है। स्वतंत्रता दिवस से पहले किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें