फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 बोर्ड एग्जाम पर HRD सख्त, खत्म होगा यह चलन

Sat, 07 Oct 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
साल 2018 से बोर्ड अपना दसवीं और बाहरवीं का रिजल्ट सुधारने के लिए जो 'स्पिकिंग' करते थे वह नहीं कर पाएंगे। यह वह प्रक्रिया है जिसमें बोर्ड पिछले साल के रिजल्ट से समानता बनाए रखने के लिए अपनी तरफ से नंबर देते हैं।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया पर रोक के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) समेत राज्य के बोर्ड्स को एडवाइजरी जारी की गई है।

पढ़ें: अब बच्चों को स्कूलों में नोटबुक जमा कराने के लिए भी परीक्षा में अंक मिलेंगे

मंत्रालय द्वारा यह एडवाइजरी स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी अनिल स्वरूप ने जारी की है। इसमें लिखा है कि 'स्पिकिंग' को पूरी तरह से बंद करना है। ग्रेस मार्क्स देना फिलहाल जारी रहेगा ताकि बेहद कम अंकों से पास होने से रह रहे छात्रों को राहत मिल सके। यानी फिलहाल ग्रेस मार्क्स दे सकते हैं लेकिन इसकी जानकारी बोर्ड्स को अपनी वेबसाइट पर देनी होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि इसी साल 24 अप्रैल को CBSE और राज्य के 32 बोर्ड्स की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में यह तय हो गया था लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि साल के बीच में ऐसे परिवर्तन नहीं किए जा सकते इसलिए अब 2018  से इसे लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने एक कमेटी बनाने की भी बात कही है जिसका काम यह देखना होगा कि 12वीं के स्टूडेंट्स को समानता से नंबर मिलें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें