फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाचक्रवात अम्फान के कारण हावड़ा से नई दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

Wed, 20 May 2020 11:51 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
चक्रवात अम्फान - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाचक्रवात ‘अम्फान’ के कारण हावड़ा-नई दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को रद्द कर दी गई। पूर्व रेलवे ने बताया कि इस चक्रवात के कारण भारी बारिश होने और तूफान आने की आशंका है। रेलवे ने कहा, इसी के मद्देनजर बुधवार को रवाना होने वाली 02301 हावड़ा-नई दिल्ली एसी स्पेशल एक्सप्रेस और 21 मई को चलने वाली नई दिल्ली-हावड़ा एसी स्पेशल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने इस महाचक्रवात के कारण नुकसान होने की आशंका के कारण ट्रेन रद्द करने या उनका मार्ग परिवर्तित करने की सलाह दी है। अम्फान के ओडिशा तटों के करीब पहुंचने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है।

ओडिशा में सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर रहे हैं और 102 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। महाचक्रवाती तूफान के मद्देनजर तीन लाख लोगों को इलाके से बाहर निकाला गया है। अगले छह से आठ घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें